नए साल के पहले दिन लखनऊ के होटल में 5 लोगों का मर्डर कर दिया गया। मरने वालों में 4 लड़कियां और उनकी मां शामिल है। पुलिस ने इस मामले में बेटे को अरेस्ट किया है। आरोपी का नाम अरशद बताया जा रहा है। उसकी उम्र लगभग 24 साल है। पारिवारिक विवाद में मर्डर की बात सामने आई। पुलिस के अनुसार अरशद ने धारदार ब्लेड से पांचों की हत्या की है। पुलिस ने जब पूछताछ की तो अरशद बार-बार अपने बयान बदलने लगा। जब सख्ती दिखाई तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। यह भी पता चला कि परिवार 30 दिसंबर को लखनऊ घूमने आया था। अरशद का कहना है कि ये हत्याएं पिता ने की हैं, वह (अरशद) किसी तरह बच गया। इसके बाद पिता मौके से भाग गए।

अरशद ने आशंका जताई कि उसके पिता भी खुदकुशी कर सकते हैं। पुलिस के अनुसार अरशद ने धारदार ब्लेड से पांचों की हत्या की है। पुलिस ने जब पूछताछ की तो अरशद बार-बार अपने बयान बदलने लगा। जब सख्ती दिखाई तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। यह भी पता चला कि परिवार 30 दिसंबर को लखनऊ घूमने आया था। अरशद का कहना है कि ये हत्याएं पिता ने की हैं, वह (अरशद) किसी तरह बच गया। इसके बाद पिता मौके से भाग गए। अरशद ने आशंका जताई कि उसके पिता भी खुदकुशी कर सकते हैं।